इतिहास में 30 जून, आज ही दिन जन्‍मे थे पीड़िताें को आवाज देने वाले ‘बाबा’

आज ही दिन जन्‍मे बाबा नागार्जुन हिन्दी, मैथिली के अलावा बंगाली भाषाओं में भी रचना लिखते थे। बाबा ना सिर्फ कवि थे, बल्कि शोषित पीड़ित के मसीहा भी थे। स्वामी सहजानंद से प्रभावित होकर उन्होंने बिहार के किसान आंदोलन मे भी भाग लिया और जेल भी गए। वह सत्‍ता के घमंड में चूर रहने वालों को अपनी रचनाओं से बेचैन कर देने की ताकत रखते थे।

Updated : 30 June 2019, 11:35 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: -

1294- स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1700- गेल्डरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर शुरू।

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्‍नों में 29 जून.. भारत प्रथम रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का हुआ था निधन

1870- अदा केपले अमेरिका में लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनीं।

1876- सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।

1894- लंदन में टॉवर ब्रिज काे खाेला गया।

1911- भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

1914- दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पहली बार गिरफ्तार।

1921- स्वीडन में मौत की सजा समाप्त की गयी।

1928- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर कल्याणजी का जन्म।

1933- फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।

1934- भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. एन. आर. राव का जन्म 

1937- दुनिया का पहला इमरजेंसी नंबर 999 लंदन में जारी किया गया।

1962- रवांडा और बुरूंडी देश स्वतंत्र हुये।

1966- अमेरिकी बॉक्सर और अभिनेता माइक टाइसन का जन्म।

1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।

2000- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।

2002- ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप जीता।

2005- स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गयी।

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 26 जून, आज के ही दिन फिल्म निर्माता यश जौहर का हुआ था निधन

2008- राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2012- मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

 (वार्ता) 

Published : 
  • 30 June 2019, 11:35 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.