इतिहास में 6 जून, सिखों के छठे गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का आज ही हुआ था जन्‍म

गुरु हरगोबिंद सिंह सिक्खों के छठे गुरु थे, जिनका जन्म माता गंगा व पिता गुरु अर्जुन सिंह के यहां हुआ था। गुरु हरगोबिंद सिंह ने एक मज़बूत सिक्ख सेना संगठित की और अपने पिता गुरु अर्जुन के (मुग़ल शासकों के हाथों 1606 में पहले सिक्ख शहीद) निर्देशानुसार सिक्ख पंथ को योद्धा-चरित्र प्रदान किया था।

Updated : 6 June 2019, 4:22 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: श्री हरगोविंद सिंह जी को 1606 में ही उन्‍हें 11 साल की उम्र में गुरु की उपाधि मिल गई। उनको अपने पिता और सिखों के 5वें गुरु अर्जुन देव ने यह उपाधि दी थी। मुगल शासक जहांगीर के आदेश पर गुरु अर्जुन सिंह को फांसी दे दी गई। फिर गुरु हरगोबिंद सिंह ने सिखों का नेतृत्‍व संभाला। हर गोबिंद सिंह ने दो तलवारें धारण करते थे। उनकी एक तलवार का नाम पिरी और एक का नाम मिरी था। कहा जाता है कि पिरी को उन्‍होंने आध्‍यात्मिक शक्ति के लिए और सैन्‍य शक्ति के लिए मिरी को धारण किया था।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1520 - फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।

1556 - सिखों के गुरु श्री हरगोविंद सिंह जी का जन्म।

1674 - छत्रपति शिवाजी महाराज (शिवाजी राजे भोसले) का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक।

1808 – नेपोलियन बोनापार्ट के भाई जोसफ को स्पेन का राजा बनाया गया।

1882 – न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।

1916 – अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।

1919 – फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1926 – मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।

1929 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक सुनील दत्त का जन्म।

सुनील दत्त

1944 – नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों की हत्या की।

1966 – अमेरिका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।

1967 - इजरायल की सेना ने गाजा पर कब्जा किया।

1972 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफोंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।

1975 – दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।

1981 – बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।

1994 – वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।

1997 – बैंकाॅक में भारत, बंगलादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिमस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।

2004 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगल का निधन। (वार्ता) 

Published : 
  • 6 June 2019, 4:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.