
मैनपुरी: दिव्यांगों ने स्वास्थ्य विभाग पर विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर जमकर वसूली करने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग की मनमानी के खिलाफ समेत तमाम मांगों को लेकर दिव्यांगों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया और मैनपुरी-कुरवाली रोड को जाम कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने भाग लिया। मैनपुरी-कुरवाली सड़क जाम करके दिव्यांगों ने नारेबाज़ी और प्रदर्शन किया।
दिव्यांगों का आरोप है कि स्वास्थ विभाग विकलांग प्रमाण पत्र के नाम पर लंबे समय से अवैध वसूली कर रहा है। दिव्यांगों को मिलने वाले मूल लाभ के लिए प्रशासन द्वारा वसूल करके उनका शोषण किया जा रहा है।
दिव्यांग ने कहा कि उनकी माँगे पूरी न होने तक वे जाम नहीं खोलेंगे और प्रदर्शन जारी रहेगा।
दिव्यांगों के प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने के वक्त तक पुलिस प्रशासन द्वारा जाम खुलवाने की कोशिशें जारी है।
Published : 13 March 2024, 6:47 PM IST
Topics : disability certificate mainpuri uttar pradesh उत्तर प्रदेश जाम मैनपुरी वसूली विकलांग प्रमाण पत्र सड़क