हिंदी
महराजगंज: पनियरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को बिहार और झारखण्ड के बार्डर किशनगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि हत्या के मामले में देवर अजय यादव व ननद सीमा अभी भी घटना के दिन फरार चल रहे हैं।
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भवानीपुर के बजरिहवा टोले में 2 नवंबर 2018 को पुनिता यादव (24) की दहेज लिए हत्या कर दी गई थी। जिसमें आरोपित पति समेत 5 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में सास केशा देवी और ससुर चन्द्रिका यादव को गिरफ्तार कर 4 नवम्बर को ही जेल दिया था।
घटना के सम्बंध मे मृतका के पिता राम सेवक यादव ने स्थानीय थाने मे पति उदयभान यादव, चन्द्रिका यादव, अजय यादव और सीमा सहित पाॅच लोगो के खिलाफ तहरीर देकर बार-बार मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर देने का आरोप लगाया था।
Published : 16 January 2019, 2:59 PM IST
Topics : Mahrajganj एसएसबी गिरफ्तार जवान दहेज पनियरा पुलिस महराजगंज हत्यारोपी