
महराजगंज: सदर कोतवाली में उद्योग परिसर से दवा व्यापारी की चोरी की गयी कार को परतावल से बरामद कर लिया गया है। कार में रखी दवाओं का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कार को उसके मालिक को लौटा दिया है और कार चोरों की धर पकड़ में जुट गयी है।
कार मालिक अशोक चौरसिया ने कार चोरी होने की लिखित तहरीर पुलिस में दर्ज कराई थी। जिसके बाद में पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की। फिलहाल पुलिस कार में रखी दवाओं के बारे में पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: महराजगंजः पिता की सूझबूझ से टली छात्र के अपहरण की वारदात, आरोपी को पकड़वाया
बरामद की गयी आल्टो कार के-10 (यूपी 56 एक्स 4142) सोमवार की रात में चोरी हो गयी थी। यह कार बुधवार को परतावल चौराहे से 200 मीटर दूर कप्तानगंज रोड पर खड़ी मिली।
Published : 29 August 2018, 7:52 PM IST
Topics : Mahrajganj आल्टो कार चोरी दवा व्यापारी बरामद महराजगंज