
महराजगंजः नौतनवां कस्बे के पुरैनिया स्थित धर्मा ट्रेडर्स राइस मिल से भारी मात्रा रविवार को भारी मात्रा में सरकारी अनाज बरामद किया गया है। मिल में महराजगंज-उपजिलाधिकारी नौतनवां मदन कुमार ने पुलिस के साथ छापेमारी की।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज: निचलौल रेंज में हिरन का शिकार, वन कर्मियों को देख फरार हुए आरोपी, मुकदमा दर्ज
इस दौरान धर्मा ट्रेडर्स राइस मिल से सरकारी अनाज बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से मिल मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। खाद्य विभाग व पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंजः यूपी एसटीएफ ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का किया पर्दाफाश, 4 युवक गिरफ्तार
बता दें कि उपजिलाधिकारी के पास कई दिनों से इसकी शिकायत आ रही थी। जिस पर रविवार को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यहां छापेमारी की गई और सरकारी अनाज की खेप पकड़ी गई।
Published : 30 September 2018, 6:24 PM IST