हिंदी
महराजगंज: गणपति बप्पा के स्वागत के लिए भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रत्येक वर्ष की तरह से इस बार भी गणपति महोत्सव की तैयारियां जिले में जोरों से शुरू हो गयी है। हर नगर-कस्बे में बच्चों और बड़ों द्वारा गणेश पूजन के लिये धन एकत्रित करने के साथ ही तरह-तरह की तैयारियां शुरू हो गयी है। 13 सितंबर को गणेश महोत्सव मनाया जायेगा
यह भी पढ़ें: महराजगंज: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुई सांझ, मंदिरों में सजी कन्हैया की मनमोहक झांकियां

गणपति महोत्सव के मौके पर वीर बहादुर नगर में रखी जाने वाली गणपति की मूर्ति की तैयारियां भी शुरू कर दी गयी है। इस मूर्ति को बनाने के लिए कुशल कारीगरों द्वारा लगातार तीन महीनों से काम किया जा रहा है। इस मूर्ति की सबसे खास बात यह होगी की यह लगभग 15 फीट ऊंची होगी जो अब तक की जिले की सबसे उंची और बड़ी मूर्ति भी होगी।
गणपति की मूर्ति के साथ ही गणपति की सवारी कहे जाने वाले मूशक को भी मूर्तिकारों द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही इस बार बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया का भी आयोजन सुनिश्चित कर दिया गया है।
Published : 3 September 2018, 1:13 PM IST
Topics : Mahrajganj कारीगर गणपति महोत्सव तैयारियां महराजगंज मूर्ति शुरू