
महराजगंज: पीजी कॉलेज में प्रत्याशी रहे छात्रों ने कॉलेज परिषर में प्राचार्य को ज्ञापन देकर कहा कि छात्र संघ चुनाव में अनियमितता बरती गई है। आरोप लगाया कि चुनाव में लिंग दोह के नियमों का अनदेखा किया गया है।
रेनू गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जो छात्रसंघ चुनाव हुए है वह अवैध तरीके से हुए है, लीगल यही है कि आप एक समय में एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं, यहां के जो अध्यक्ष है, वह दो-दो जगह से एड्मिशन लिए है। उनके जो अनुमोदक और प्रस्तावक है वह भी दो-दो जगह से एड्मिशन लिए हैं, इसलिए उनकी जो अध्यक्षी है वह निरस्त की जाए और जो दूसरे नंबर पर आए हैं उनको अध्यक्ष बनाया जाए।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: नरायनपुर में बह रही है विकास की गंगा.. लागू की गईं सात परियोजाएं
छात्र नेता प्रत्याशी रहे दीपक द्विवेदी ने कहा वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन को भ्रमित कर गलत तरीके से अपना प्रवेश लिया है, इसलिए छात्र संघ अध्यक्ष के पद को भंग किया जाए। मांगे पूरी न होने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
Published : 7 January 2019, 4:27 PM IST
Topics : Mahrajganj अध्यक्ष पद अनियमितता आरोप छात्रसंघ चुनाव भंग महराजगंज मांग