महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी बीजेपी के नये अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश की सियासत में आज एक बड़ा फेरबदल हुआ। महेंद्र नाथ पांडेय को राज्य का नया बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है, वह केशव प्रसाद मौर्य का स्थान लेंगे।

Updated : 31 August 2017, 6:06 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज एक बड़ा राजनीतिक बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति ने महेंद्र नाथ पांडेय को यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। महेंद्र नाथ पांडेय यूपी में केशव प्रसाद मौर्य का स्थान लेंगे, जो राज्य के बीजेपी अध्यक्ष होने के साथ राज्य के डिप्टी सीएम भी हैं।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज, 8 मंत्रियों ने की अमित शाह से मुलाकात

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र नाथ पांडेय को यूपी का अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के द्वारा जारी पत्र के अनुसार अमित शाह ने उन्हें यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह भी पढ़ें: केशव मौर्य: विधायक और सहमंत्री लेंगे स्कूल का जिम्मा, शिक्षा व्यवस्था होगी दुरुस्त

चंदौली से बीजेपी सांसद महेंद्र नाथ पांडेय वर्तमान में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी हैं। अब वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्थान लेंगे।

Published : 
  • 31 August 2017, 6:06 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement