हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में संपत्ति विवाद के कारण अपने 64 वर्षीय समधी की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि भिवंडी शहर के एक लॉज में की गई दस्तगीर अल्लाबख्श शेख की हत्या के मामले में आरोपी शगुफ्ताबेगम रफीक बेग (52) को गिरफ्तार किया है। बेग, शेख की बेटी की सास है।
उन्होंने बताया कि शेख पर लॉज के एक कमरे में चाकू से हमला किया गया और उसका गला काट दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि लॉज प्रबंधक ने कमरे में शेख का शव देखा जिसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि संपत्ति संबंधी विवाद के कारण हत्या की गई।
Published : 15 January 2024, 6:07 PM IST
Topics : आरोप गिरफ्तार ठाणे पुलिस महाराष्ट्र महिला संपत्ति विवाद समधी हत्या
No related posts found.