हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरने के बाद एक शख्स के दोनों पैर कट गए। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने रविवार को घटना की जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना 22 मई को ठाणे में कलवा इलाके में हुई। शख्स कल्याण का रहने वाला है और दादर में किताब की दुकान में काम करता है। उसने बताया कि पीड़ित की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था।
इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति के भाई, डॉक्टर्स और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर बताया कि जब ट्रेन ने ठाणे स्टेशन पार किया, तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी पर गिरने के बाद चलती लोकल ट्रेन के पहिये के नीचे आ गया।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 मई को कलवा इलाके में हुई। पीड़ित की पहचान 30 वर्षीय जगन लक्ष्मण जांगले के रूप में हुई है। वह खचाखच भरी लोकल ट्रेन के एक कोच के पायदान पर खड़ा था और दादर (मुंबई) से कल्याण (ठाणे) की ओर जा रहा था।
किसी ने चलती ट्रेन से दिया धक्का
अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कि ठाणे खाड़ी के पास एक शख्स घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके बाद जीआरपी के कर्मी मौके पर पहुंचे और जांगले को कलवा के नजदीकी छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में यह साबित नहीं हो सका है कि किसी ने उसका फोन चुराने के लिए उसे चलती ट्रेन से धक्का दिया था, जिसके कारण वह ट्रेन से गिरा। अधिकारी ने कहा हम मामले में जांच कर रहे हैं।
Published : 26 May 2024, 2:59 PM IST
Topics : legs amputated maharashtra Moving Train Person Tragic Accident ट्रेन ठाणे पैर महाराष्ट्र शख्स
No related posts found.