हिंदी
पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार की अपने गृहनगर बारामती में एक बैठक के दौरान तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि पवार अपने परिवार द्वारा नियंत्रित न्यास विद्या प्रतिष्ठान में एक बैठक में शामिल हुए थे कि तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और चिकित्सकों ने तुरंत उनकी जांच की।
पवार (82) दिवाली के त्योहार के कारण बारामती में हैं।
सूत्रों ने बताया कि रविवार को पुणे जिला स्थित पुरंदर की उनकी यात्रा भी रद्द हो गई है।
Published : 12 November 2023, 11:24 AM IST
No related posts found.