
मुंबईः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के साथ-साथ विधायक पद भी छोड़ दिया है। वहीं, इसको लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता जनता से जुड़े हैं वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। फडणवीस ने इशारों-इशारों में कहा, 'आगे-आगे देखिये होता है क्या...।'
भाजपा ज्वाइन करेंगे चव्हाण!
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चव्हाण के साथ कई और बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि चव्हाण भाजपा से राज्यसभा जा सकते हैं।
सिद्दीकी-मिलिंद ने भी छोड़ी थी पार्टी
बीते दिनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस छोड़ने के बाद सिद्दीकी अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं, पिछले महीने पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के उपरांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया था।
Published : 12 February 2024, 1:59 PM IST
Topics : Ashok Chavan bjp Congress Devendra Fadnavis Maharashtra Politics अशोक चव्हाण कांग्रेस देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र