
सांगली: महाराष्ट्र के सांगली में बीती रात एक भीषण कार दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। यहां एक आल्टो कार नहरर गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक लड़की की हालत गंभीर है। मारे गये सभी लोग जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता की जानकारी के मुताबिक यह हदसा तासगांव-मनेराजुरी मार्ग पर चिंचणी गांव के पास आधी रात को हुआ। एक ऑल्टो कार ताकारी नहर में गिर गई। इस भयानक कार हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक लड़की की हालत गंभीर है।
मृतक तासगांव के सिविल इंजीनियर राजेंद्र जगननाथ पाटिल के परिवार से हैं।
इस दुर्घटना में मृतकों और घायलों के नाम मृतक इंजीनियर राजेंद्र जगननाथ पाटिल (उम्र 60 साल), ड्राइवर, पत्नी सुजाता राजेंद्र पाटिल (उम्र 55 साल), बेटी प्रियंका अवधूत खराड़े (उम्र 30 साल), पोती ध्रुवा (उम्र तीन साल), राजवी (उम्र दो साल), कार्तिकी (उम्र एक साल), घायल बेटी स्वप्नाली विकास भोसले (उम्र 30 साल) हैं।
Published : 29 May 2024, 11:32 AM IST
Topics : Birthday maharashtra mourning Sangli कार नहर महाराष्ट्र सांगली