हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि राज्य शिक्षा के विभिन्न सूचकांक पर आगे बढ़ रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उनका यह बयान तब आया है जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने केंद्रीय ग्रेडिंग सूचकांक के अनुसार राज्य के प्रदर्शन पर चिंता जतायी है।
फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र शिक्षा के मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर ग्रेडिंग सूचकांक में राज्य के प्रदर्शन पर चिंता जतायी है।
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक 2.0 जारी किया जो दिखाता है कि महाराष्ट्र दूसरे स्थान से फिसलकर सातवें स्थान पर आ गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में नाकाम हुआ है।’’
इसके बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘मूल्यांकन प्रणाली में 10 ग्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। पहले पांच ग्रेड में कोई राज्य नहीं है। पंजाब और चंडीगढ़ छठें ग्रेड में तथा महाराष्ट्र सातवें में है। इसका मतलब है कि असल में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है।’’
Published : 17 July 2023, 12:10 PM IST
No related posts found.