महाराष्ट्र: महिला डॉक्टर ने पति और सास पर लगाया क्रूरता का आरोप, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर उसके डॉक्टर पति और सास के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज किया है। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 December 2023, 1:27 PM IST
google-preferred

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर उसके डॉक्टर पति और सास के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सागरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया तथा आरोपियों की पहचान भोपाल निवासी डॉ. विवेक यादव (49) और उनकी मां महादेवी जयपालसिंह यादव (70) के रूप में की है।

नवी मुंबई की रहने वाली शिकायतकर्ता ने बताया कि 2009 से अगस्त 2022 के बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश में दोनों आरोपियों द्वारा उनके साथ ‘क्रूरतापूर्ण व्यवहार’ किया गया।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, तो उनकी सास ने दुर्व्यवहार किया तथा उनके माता-पिता का भी अपमान किया।

हालांकि, प्राथमिकी में इस बात का जिक्र नहीं है कि महिला घटना के इतने दिनों बाद पुलिस के पास क्यों पहुंची।

डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498ए (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Published : 
  • 1 December 2023, 1:27 PM IST

Advertisement
Advertisement