
मुंबईः आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। फ्लोर टेस्ट से पहले जहां अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दिया है। वहीं अब उनके बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है और मैं राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहा हूं।
Maharashtra CM Devendra Fadnavis has resigned. @DynamiteNews_ #MahaPoliticalTwist #MaharashtraPolitics #AjithPawar #DevendraFadnavis
— Manoj TibrewalAakash (@Manoj_Tibrewal) November 26, 2019
देवेंद्र फडणवीस बोले कि अजित पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए हम आपका साथ देंगे, ताकि स्थाई सरकार बन सके। लेकिन जब बहुमत साबित करने की बात आई तो अजित पवार ने मुझसे मिलकर कहा मैं गठबंधन जारी नहीं रख सकता और अलग होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास बहुमत नहीं है।
Published : 26 November 2019, 3:48 PM IST
Topics : Devendra Fadnavis Maharashtra CM Maharashtra government इस्तीफा देवेन्द्र फडणवीस सुप्रीम कोर्ट