हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल ने राज्य के पूर्व मंत्री और पुणे से लोकसभा सदस्य गिरीश बापट के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राज्य के मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव ने शोक प्रस्ताव पढ़ा जिसके बाद बैठक में मौजूद मंत्रियों और नौकरशाहों ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत गिरीश बापट को श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरीश बापट (73) का लंबी बीमारी के बाद 29 मार्च को पुणे में निधन हो गया था।
बापट ने 2019 में सांसद बनने से पहले पांच बार पुणे शहर के कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।
Published : 5 April 2023, 7:03 PM IST
No related posts found.