हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में बौद्ध धर्म पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'धम्म दीक्षा' से एक दिन पहले शुक्रवार को सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं ने शहर के वर्ली उपनगर में एक रैली निकाली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वर्ली नाका से शुरू हुई इस रैली का समापन मशहूर महालक्ष्मी ‘रेसकोर्स’ पर हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ‘डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर धम्म दीक्षा उत्सव कमेटी’ ने किया।
आयोजकों ने कहा कि समिति शनिवार को बौद्ध धर्म पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी जिसमें तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा भी शामिल होंगे।
Published : 15 December 2023, 6:20 PM IST
No related posts found.