Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंजः कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

जनपद महराजगंज में खेल सप्ताह दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंजः कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

महराजगंजः जनपद महाराजगंज में खेल सप्ताह दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग  किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शांति बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक अनिल कुमार गुप्त एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी बैजनाथ यादव ने किया। 
कुश्ती प्रतियोगिता 
57 किलो ग्राम भार वर्ग में राज यादव ने प्रथम स्थान एवं श्याम सुंदर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो भार वर्ग में अरुण यादव ने प्रथम स्थान एवं नीरज पासवान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भार वर्ग में प्रेम मोहन में प्रथम स्थान एवं वीरेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 74 किलो भार वर्ग में राजन यादव ने प्रथम स्थान एवं रविचंद्र यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 79 किलो भार वर्ग में अभिषेक यादव ने प्रथम स्थान एवं फजल अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 86 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल यादव ने प्रथम स्थान एवं रविंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 92 किलोग्राम भार वर्ग में नीतीश यादव ने प्रथम स्थान एवं आकाश यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक 
कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में  धर्मेंद्र यादव, श्यामकरण यादव, अजीत कुमार, अमित कुमार रहे।
रहे मौजूद 
इस अवसर पर फुटबॉल प्रशिक्षक अमित कनौजिया, हॉकी प्रशिक्षक आसिफ एकबाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक अबू फजल, कंप्यूटर सहायक सुनील प्रसाद, अमरनाथ यादव, रिजवान अहमद फैजी, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version