हिंदी
ठूठीबारी (महराजगंज): बृहस्पतिवार की रात से पहाड़ समेत भारतीय क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से चंदन व झरही नदी का जल स्तर शुक्रवार को बढ़ गया। जिससे नदियों के किनारे बसने वाले ग्रामीणों के अंदर भय व्याप्त है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर भयावह होता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार किसान, कन्हैया लाल जायसवाल, रामराज साहनी, रामबचन सहानी, गोरख, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्र यादव, विभूति नारायण, जोखई गुप्ता, रामचन्द्र ने बताया की क्षेत्र में बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की संभावना बना हुआ है। अगर बाढ़ आ गयी तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी।
Published : 27 September 2024, 8:41 PM IST
No related posts found.