महराजगंजः शतचंडी महायज्ञ में उमड़ा भक्तों का हुजूम, हवन कुंड में दी जायेंगी 11 लाख आहुतियां

महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र के बसंतपुर में विश्वशांति महामाया शतचंडी महायज्ञ में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। यहां रासलीला का मंचन, रामकथा व श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया जा रहा है। इस जगह पर 5 हवन कुंडों में 11 लाख आहुतिंया दी जायेंगी। डाइनामाइट न्यूज की विशेष रिपोर्ट में पढ़ें महायज्ञ का पूरा कार्यक्रम

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 October 2018, 3:20 PM IST

महराजगंज: माँ कामाख्या के वरद पुत्र परमपूज्य सन्त शिरोमणि श्री श्री 1008 दीलिप शरण जी महराज (तांत्रिक बाबा) के अथक प्रयास से यह ऐतिहासिक यज्ञ चल रहा है। इसके मुख्य यजमान पूर्व ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख राम निवास यादव हैं। इस यज्ञ में 11 लाख आहुतियां दी जाएंगी। 5 हवन कुंड बनाये गए हैं तथा भव्य यज्ञशाला का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: अफसर ही लगा रहे सरकारी योजना को पलीता, आवास दिलाने के लिये गरीबों से रिश्वतखोरी

 

यज्ञ की परिक्रमा में उमड़ रही भीड़

इस ऐतिहासिक यज्ञ स्थल की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं में होड़ सी लगी है। महिला, पुरुष, बच्चे भोर से ही देर रात तक मनवांछित फल के लिए परिक्रमा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, लोहे की रॉड से किया लहूलुहान

 

 

रासलीला, रामकथा, श्रीमदभागवत कथा का हो रहा आयोजन

इस यज्ञ में वृंदावन से आये रमपूज्य सन्त शिरोमणि श्री श्री 1008 दीलिप शरण जी महराज (तांत्रिक बाबा) का मंचन चल रहा है। मानस मर्मज्ञ राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष महराज राम कथा व साध्वी किरण तिवारी श्रीमद भागवत कथा का रसपान करा रही हैं।

Published : 
  • 30 October 2018, 3:20 PM IST