
महराजगंज: महराजगंज की राजनीति ने रविवार को बड़ी करवट ली। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद यादव ने आज अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। विनोद यादव के सपा में आने से सिसवा विधानसभा सीट से सपा गठबंधन के प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का सियासी पलड़ा भारी हो गया है। विनोद यादव ने अपने समर्थकों के साथ सुशील कुमार को पूरा समर्थन देने के ऐलान किया है।
सिसवा सीट से सपा गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल की मौजूदगी में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने विनोद यादव का शाल ओढ़ाया और सपा में उनका स्वागत किया। इससे ठीक पहले निचलौल में ही सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल के चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।
सिसवा विधान सभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव ने आज यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और महराजगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार बबलू को अपना लिखित इस्तीफ़ा भेजा। उन्होंने कांग्रेस पर टिकट वितरण में धन उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। इस्तीफा देने के बाद विनोद यादव समाजवादी पार्टी शामिल हुए।
सिसवा सीट से सपा गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल समेत पार्टी के कई नेताओं ने विनोद यादव का समाजवादी पार्टी में स्वागत किया। विनोद यादव ने सिसवा से सपा गठबधन के प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल को समर्थन देने के ऐलान किया है, जिसके बाद सिसवा विधानसभा सीट का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है और पूरा राजनीतिक माहौल अब सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में बनता हुआ दिख रहा है।
Published : 13 February 2022, 5:32 PM IST
Topics : कांग्रेस महराजगंज यूपी चुनाव विनोद यादव समाजवादी पार्टी सिसवां विधानसभा सुशील कुमार टबड़ेवाल