
महराजगंज: जनपद के धानी बाजार (Dhani Bazar) बृजमनगंज मार्ग पर बीती देर रात एक रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद रिक्शा चालक सड़क पर गिर गया। इसके बाद मौका पाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आस-पास से गुजरने वाले लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी (CHC Dhani) पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रिक्शा चालक को जिला अस्पताल महराजगंज (Maharajganj District Hospital) रेफर कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
महराजगंज जनपद के धानी बाजार बृजमनगंज मार्ग (Brijmanganj Road) पर बीती देर रात एक रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। संतराम उर्फ कोयल जीविको पार्जन के लिए रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद संतराम घायल होकर सड़क पर गिर गया। मौका पाकर चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सिर व मुंह पर चोट
इस हादसे में संतराम (Santram) को मुंह व सिर पर गंभीर चोट आई है। आस-पास से गुजरने वाले लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Published : 13 September 2024, 11:48 AM IST
Topics : Dynamite News Maharajganj Road Accident In Maharajganj धानी बाजार बृजमनगंज महराजगंज महराजगंज जिला अस्पताल सीएचसी धानी