Site icon Hindi Dynamite News

Maharajganj: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानिये पूरा मामला

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया। इस दौरान एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पूरा मामला।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Maharajganj: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानिये पूरा मामला

धानी (महराजगंज): बृजमनगंज क्षेत्र के धानी बाजार में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया। इस दौरान एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। 

दरअसल ग्राम सभा कानापार निवासी ब्लाक प्रमुख धानी महबूब आलम राइनी की स्टेट बैंक के पास खाली जमीन है। उसी भूमि से सटे धानी गांव निवासी मारकंडेय तिवारी की भी जमीन है, जिसे उन्होंने गोरखपुर जिले के थाना कैंपियरगंज ग्राम सभा बखरिया निवासी मनोज राय के हाथों बेच दिया था। मनोज राय उक्त भूमि पर कब्जे के लिए शनिवार शाम को पहुंच गए। 

वहीं दूसरे पक्ष को जब भूमि के कब्जा करने के बारे में जानकारी हुई तो वे लोग भी वहां पहुंचे और बिना पैमाइश के भूमि पर किसी तरह के निर्माण का विरोध करने लगे। मनोज राय के लोगों द्वारा जबरन ट्राली से ईंट गिराने और निर्माण कार्य शुरू कराए जाने पर दूसरे पक्ष के  महिलाओं और पुरुषों ने विरोध करना शुरू कार दिया। 

इसी बीच एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। मामला गंभीर होता देख मौके पर मौजूद बृजमनगंज पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को उक्त स्थान से हटाया।

Exit mobile version