Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: बसपा रैली में पूर्व सभापति का दावा, श्रवण पटेल ही होंगे पालिका अध्यक्ष

निकाय चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज रैलियों के नाम रहा। हर पार्टी के नेता ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से आज कई नये वादे भी किये। जिले में आज जनता के अलावा रैलियों की भी भीड़ लगी रही, जिसमे कई नये दावे भी सामने आये..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:

महराजगंज: निकाय चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रैलियों के नाम रहा। हर पार्टी नेता अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से आज कई नये वादे भी कर गये। जिले में आज जनता के अलावा रैलियों की भी भीड़ लगी रही।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नौतनवा में बवाल के बाद पुलिस के सामने रो पड़े गुड्डू खान, कहा..साहब मुझे मारिये.. 

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, जीत के बाद जनता की जिम्मेदारी से कतराते हैं नेता 

निकाय चुनाव रैली को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सभापति गणेश शंकर पान्डेय ने दावा किया कि इस बार बसपा प्रत्याशी श्रवण पटेल ही पालिका अध्यक्ष होंगे। पान्डेय ने जनता से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग कहते है- बसपा में पैसे लेकर टिकट दिया जाता है, यह उन लोगों की गलत फहमी है। उन्होंने कहा कि  बसपा में केवल जीतने वालों को ही टिकट दिया जाता है।

बसपा रैली में आयी जनता

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बवाल, विधायक अमनमणि त्रिपाठी और भोजपुरी गायक निरहुआ के खिलाफ मुकदमा, कई गिरफ्तार 

उन्होंने कहा कि इस बार बसपा प्रत्याशी श्रवण पटेल के ऊपर पार्टी ने विश्वास जताया है, तो पालिका अध्यक्ष भी बसपा प्रत्याशी श्रवण पटेल ही होंगे। बसपा रैली को पनियरा से पूर्व विधायक जीएम सिंह और पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा ने भी सम्बोधित किया।
 

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

Exit mobile version