महराजगंज जिले में 4 बजे तक 60 फीसदी मतदान

महराजगंज जिले में 4 बजे तक 60 फीसदी वोटिंग हुई है। 2 बजे तक 40 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इससे पहले 12:30 बजे तक 27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मतदान जारी है। वोट पांच बजे तक पड़ेंगे।

Updated : 29 November 2017, 10:36 AM IST
google-preferred

महराजगंज: महराजगंज जिले में 4 बजे तक 60 फीसदी वोटिंग हुई है। 2 बजे तक 40 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इससे पहले 12:30  बजे तक 27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां मतदान जारी है। वोट पांच बजे तक पड़ेंगे।

3.30 बजे तक जिले में अब तक सबसे ज्यादा मतदान घुघली में 62% दर्ज किया गया। 

जिले में  3.30 बजे तक नौतनवा में 48%, सिसवा में 61%, निचलौल 53%, महराजगंज 63%, आनन्द नगर 63%, सोनौली में 37% मतदान  हुआ।

यह भी पढ़ें: UP निकाय चुनाव: तीसरे चरण के लिए 26 जिलों में मतदान जारी

सुबह से ही मतदाता वोटिंग के लिए मतदान केंद्र  पर पहुंच रहे हैं। मतदाताओं का हर तरह का जांच करने के बाद उन्हें वोटिंग की इजाजत मिल रही है। निकाय चुनाव को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

 

जिले में 7 निकायों के अध्यक्ष पद के 58 प्रत्याशी वह सदस्य के लिए 640 प्रत्याशी मैदान में उतरे है। जिले के 7 निकायों के 698 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। 

महराजगंज निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह डाइनामाइट न्यूज पर LIVE

(महराजगंज जिले में निकाय चुनाव की पल-पल की अपडेट के लिए डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप.. 9999450888 पर मिस्ड काल कर नि:शुल्क डाउनलोड करें)

Published : 
  • 29 November 2017, 10:36 AM IST

Related News

No related posts found.