हिंदी
महराजगंज: गोरखपुर रोड पर सेमरा राजा में लगे टोल प्लाजा के कर्मियों द्वारा आये दिन लोगों से बदसलूकी करने और टोल बूथ पर असुविधाओं के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा रोष देखने को मिला।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन औऱ प्रधान संघ के सदस्यों ने टोल प्लाजा पर बदसलूकी और असुविधाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड को जाम किया। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
यह भी पढ़ें: Twitter पर भिड़ीं देश की दो राष्ट्रीय पार्टियाँ: भाजपा और कांग्रेस
अधिवक्ता औऱ प्रधान संघ द्वारा टोल प्लाजा को लेकर ज़िला प्रशासन को भी शिकायत दी गई है। लिखित शिकायत में कहा है कि महराजगंज से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेमरा राजा टोल प्लाजा अवैध रूप से वसूला जा रहा है और यहां आये दिन लोगों से बदसलूकी की जा रही है। रोड यूजर्स के लिये सुविधा के नाम पर टोल प्लाजा पर कुछ नहीं है। शिकायत में कहा गया है कि टोल प्लाजा पर लोकल लोगों को छूट भी नहीं है।
शिकायत में कहा गया है कि मांगे पूरी न होने और टोल कर्मियो के खिलाफ कार्यवाही न होने पर बड़ा आंदोलन किया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी, महामंत्री संजीव कुमार समेत कई अधिवक्तागण तो वहीं प्रधान संघ की ओर से रमेश सिंह, चेतन वर्मा, इंद्रमणि, अमरजीत साहनी, राहुल रवि समेत कई लोगों ने टोल प्लाजा पर जमकर प्रदर्शन किया।
Published : 9 September 2022, 6:10 PM IST
Topics : गोरखपुर रोड टोल प्लाजा प्रधान संघ बार एसोसिएशन महराजगंज विरोध प्रदर्शन सिविल कोर्ट सेमरा राजा
No related posts found.