Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज महोत्सव का दूसरा दिन, निरहुआ और मैथिली ठाकुर बांधेंगे समां

महराजगंज के स्थापना दिवस के अवसर पर महोत्सव कार्यक्रम में रविवार की शाम इस बार खास होना वाली है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ पर महराजगंज महोत्सव का पूरा कार्यक्रम
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज महोत्सव का दूसरा दिन, निरहुआ और मैथिली ठाकुर बांधेंगे समां

महराजगंज: जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज महोत्सव का दूसरा दिन है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें: महराजगंज महोत्सव में मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बांधा समां, देखिये ये शानदार वीडियो

महराजगंज महोत्सव की शाम आज काफी खास होने वाली है। रविवार को क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर व भोजपुरी स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का कार्यक्रम होगा।

महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन ये दोनों ही कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का समां बांधेंगे।

महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम 

  1. दोपहर 3 से 4 बजे तक मिशन शक्ति पर कार्यक्रम
  2. शाम 4 से साढ़े 5 बजे स्थानीय लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुति होगी
  3. साढ़े 5 बजे से 6 बजे तक शहीद भगत सिंह नाटक की प्रस्तुति 
  4. शाम साढ़े 6 बजे से लेकर साढ़े 7 बजे तक महात्मा गांधी पर आधारित लेजर शो का आयोजन 
  5. रात 8 बजे से 12 बजे तक निरहुआ और मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम

कुमार विश्वास ने बांधा समां

महराजगंज महोत्सव के पहले दिन की शुरूआत भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन के आगमन के साथ हुआ। इसके बाद शाम को मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम का समां बांध दिया। इस मौके पर कुमार विश्वास ने एक से बढ़कर एक कविताओं का पाठ किया।

Exit mobile version