महराजगंज: ताला तोड़कर गहने-बर्तन उठा ले गए चोर, तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में चोरी के बाद तहरीर पर पुलिस की सुस्‍ती कुछ बड़े सवाल खड़े करती है। सुरक्षा चाकचौबंद रखने का दम भरने वाला पुलिस प्रशासन जब शिकायतों को ही अनदेखा कर देगा तो स्‍थानीय लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा भला कैसे जमेगा।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 May 2019, 1:00 PM IST

महराजगंज: जिले से आए दिन पुलिसिया रौब झाड़ने की खबरें आ रही हैं लेकिन पुलिस सुरक्षा के काम में आखिरी पायदान पर खड़ी है। चोरों के हौसले बुलंद हैं धड़ाधड़ चोरियां हो रही हैं। तहरीर देने पर भी पुलिस को कार्रवाई करने में कोई रुचि नहीं है। 

यह भी पढ़ें: पुलिसिया तांडव ने ब्रिटिश अत्याचार को छोड़ा पीछे, 250 ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा, वर्दी के खौफ से दहशत में आये गांव वाले पलायन को हुए मजबूर

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में ऊषा देवी पत्‍नी रमेश प्रसाद के घर का ताला तोड़कर चोर गहने, कपड़े और पीतल के बर्तन आदि उठा ले गए। घटना शुक्रवार की बताई गई है। उन्‍होंने बताया चोर दीवाल कूदकर घर में घुसे होंगे जिसके बाद चैनल का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर पनियरा पुलिस को दे दी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें: पनियरा में नशेड़ी ड्राइवर ने घर में घुसा दी बोलेरो, पोते की मौत, दादा घायल, मचा हाहाकार

ऊषा देवी अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही वह महराजगंज के अपने गांव एक शादी में शामिल होने आई थी। जिसके बाद वह घर में सामान आदि बंद करके वापस चली गई थी। जिसके बाद यह चोरी की घटना हुई। ऊषा देवी को गांव के लोगों ने ही फोन करके सूचना दी थी। जिसके बाद वह आनन फानन में पश्चिम बंगाल से महराजगंज वापस आईं।

Published : 
  • 5 May 2019, 1:00 PM IST

No related posts found.