
महराजगंजः फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग निवासी विपिन चौधरी पुत्र धर्मात्मा चौधरी उम्र 18 वर्ष की तालाब में डूब कर मौत हो गई। विपिन चौधरी के पटदारी के लोग फरेंदा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा के रहने वाले हैं।
युवक चचेरी दादी की मौत होने के बाद लोगों का बाल बन रहा था। बाल बनवाने के बाद विपिन तालाब में नहाने चला गया। जहां उसकी डूबकर मौत हो गई।
ग्रामीणों द्वारा युवक को सीएचसी बनकटी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Published : 2 July 2021, 6:04 PM IST