महराजगंज: परसामलिक क्षेत्र में घुसा तेंदुआ.. मची भगदड़, एक लहूलुहान

जिले के परसामलिक क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह एक तेंदुआ घुस आया। गांव में तेंदुए की सूचना मिलने पर ग्रामीण अफरातफरी में जान बचाने के लिए घरों की ओर भागने लगे। इसी दौरान एक युवक को तेंदुए ने घायल कर दिया। ग्रामीणों ने तेंदुए को एक घर में बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दे दी गई है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..

Updated : 14 June 2019, 10:50 AM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले के थाना परसामलिक क्षेत्र के गांव विशुनपूरा में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इस दौरान तेंदुए ने एक युवक पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए अस्‍पतााल ले जाया गया है। गांव के लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक खबर लिखे जाने तक व‍न विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: विदेश में यूपी के गरीब नौजवान का उत्पीड़न कर रहा है पाकिस्तानी ठेकेदार

तेंदुए की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी और मौके पर मौजूद ग्रामीण, इनसेट में घायल

शुक्रवार सुबह महराजगंज के थाना परसामलिक क्षेत्र के गांव विशुनपूरा में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब गांव में घुस आए तेंदुए पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। तेंदुआ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए लोग अपने अपने घरों की ओर भागे। देखते ही देखते पूरे गांव में हल्‍ला मच गया। इसी दौरान गांव के ही जोगिंदर चौधरी को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: सिसवा रेलवे स्टेशन पर फ्रीजर की टोटी खराब, चिलचिलाती गर्मी में ठंडे पानी को तरसे यात्री

ग्रामीणों के शोर मचाने और आग जलाने पर युवक की जान बची। इस पर युवक को छोड़कर तेंदुआ एक घर में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उस घर का दरवाजा बंद कर दिया। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है हालांकि वन विभाग की टीम खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंची है।

Published : 
  • 14 June 2019, 10:50 AM IST

Related News

No related posts found.