
निचलौल (महराजगंज): जिले के थाना क्षेत्र निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा पिपराकाजी के चौराहे पर समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष पर देर रात हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सतीश यादव (28 वर्ष) अपने सहयोगियों के साथ निचलौल से अपने घर ग्राम सभा रौतार जा रहे थे। रास्ते में पिपकाजी गांव के चौराहे पर ही कुछ दबंगों ने उनके वाहन को रोक लिया। इसके बाद गाली देते हुए बाहर निकालकर मारने पीटने लगे। अभी यह लोग कुछ समझ पाते की जिलाध्यक्ष के भतीजे दीपक यादव (25 वर्ष) पर बकुआ से पैर पर वार कर दिया गया।
मुख्य चौराहे पर कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद इन लोगों की जान बच सकी। दूसरे पक्ष के मोनू अली निवासी पिपराकाजी ने बताया कि वह एक दुकान पर बैठे थे। दो से तीन वाहन सवार आए और जानलेवा हमला कर दिए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों पर विधिक कार्रवाई की गई है।
Published : 3 September 2024, 12:18 PM IST
Topics : Dynamite News Maharajganj nichlol Piprakaji SP Lohia Vahini निचलौल पिपराकाजी महराजगंज सपा लोहिया वाहिनी