हिंदी
कोल्हुई(महराजगंज) आज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना कोल्हुई थाने के सीमावर्ती इलाकों और पकडंडियों पर पहुंच कर गहन जांच किए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जनपद के बॉर्डर क्षेत्र मे लगातार हो रही तस्करी के बावत एसपी महराजगंज ने आज भारत नेपाल सीमा के सटे खुले रास्तों का निरीक्षण किया।
इस दौरान बाहरी इलाकों में चल रहे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के आदेश दिए। लगातार हो रही तस्करी पर कोल्हुई थाना क्षेत्र मे आने वाले घाटों बुड़वा, खैरा आदि नदी घाटों, बॉर्डर के खुले रास्तों का निरीक्षण कर जायजा लिए और SSB जवानों को भी सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को लेकर निर्देशित किया।
इस दौरान क्षेत्र मे लगातार दिन भर बाइक से खाद ढोने वाले कैरियर नदारद नजर आए। पहले से एसपी के बॉर्डर पर निरीक्षण की सूचना से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग सहमे रहे।
Published : 25 December 2023, 4:02 PM IST
No related posts found.