
महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा के निचलौल के चंदन नदी पिकेट पर एसएसबी व निचलौल, ठूठीबारी पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। निचलौल के चंदन नदी एवं ठूठीबारी में झरही नदी बंधा के पास लक्ष्मीपुर खुर्द में हुई छापेमारी के दौरान एक तस्कर के पास से भारी मात्रा में नेपाली शराब की पेटियां बरामद की गईं हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान अभियुक्त गोविंद (36 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम गडौरा थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से आठ पेटी नेपाली शराब बरामद की गई है।
अभियुक्त पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 138/24 धारा 60/63 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।
Published : 25 July 2024, 5:30 PM IST
Topics : Chandan river Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) SSB अभियुक्त गिरफ्तार चंदन नदी नेपाल भारत महराजगंज