Site icon Hindi Dynamite News

Maharajganj: जिलास्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में सूरज जायसवाल ने जीत सिल्वर मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

जिला खेल कार्यालय द्वारा नारी मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलास्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता 2020 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बृजमनगंज क्षेत्र के सूरज जायसवाल ने सिल्वर मेडल जीता है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Maharajganj: जिलास्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में सूरज जायसवाल ने जीत सिल्वर मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

महराजगंजः जिला खेल कार्यालय द्वारा नारी मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलास्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता 2020 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलधिकारी उज्जवल कुमार ने किया।

इस खेल में जिले के सैकड़ों प्रतिभागी लड़के और लड़कियों ने भाग लिया था। सूरज जायसवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी निभाते हुए घुघली निवासी रितुराज ब्लैक बेल्ट से मुकाबला कर द्वितीय स्थान सिल्वर मेडल जीता है।

प्रतियोगिता में लड़के, लड़कियों ने लिया भाग

मेडल जीत सूरज जायसवाल ने बृजमनगंज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिले के क्रिडाधिकारी द्वारा सूरज जायसवाल पुत्र स्वं सत्यनारायण जायसवाल को सिल्वर मेडल पहनाकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version