हिंदी
महराजगंज: फरेन्दा थाने के फरेन्दा सिद्धार्थनगर बौद्ध परिपथ 730 मार्ग पर स्थित हड़हवा पुल पर बने टोल प्लाजा पर बसपा नेता के लड़के ने अपने समर्थको के संग मिलकर पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस को जान बचाने के लिये खेतों में भागना पड़ा। बसपा नेता के इस हमले में पुलिस की गाड़ी और एक बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इस कारण हाईवे पर भारी जाम और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के मुताबिक फरेन्दा सिद्धार्थनगर बौद्ध परिपथ 730 मार्ग पर यह घटना तब हुई, जब यहां पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। फरेन्दा पुलिस ने इस दौरान बसपा नेता और फरेन्दा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे बेचन साहनी के लड़के को गाड़ी के साथ चेकिंग के लिये रूकने को कहा। लेकिन उसने रूकने के बजाय गाड़ी को भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर उसकी गाड़ी को रुकवाया। इस दौरान वह पुलिस से उलझ गया और हाथापाई पर उतारू हो गया। इसके बाद बसपा नेता का लड़का घर गया और अपने समर्थकों के साथ उसी जगह वापस आया, जहां पुलिस गाड़ी चेकिंग कर रही थी। इस बार बसपा नेता समर्थकों के साथ पुलिस पर हमलावर हो गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से खेतों में जाकर अपनी जान बचाई। इस हमले में पुलिस की गाड़ी और एक बाईक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस दौरान पूरे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
Published : 28 December 2017, 7:32 PM IST
Topics : पुलिस टीम फरेन्दा पुलिस बसपा नेता महराजगंज हमला
No related posts found.