महराजगंजः 28 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

डीएन संवाददाता

महराजगंज स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज के प्रांगण में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयन


महराजगंजः (Maharajganj) गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज (Ganesh Shankar Vidyarthi Memorial Inter College) के प्रांगण में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (Taekwondo competition) का आयोजन किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा (School Inspector Pradeep Kumar Sharma) ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के उपरांत कहा कि मार्शल आर्ट (Martial Arts) की विधा ताइक्वांडो आत्मरक्षा का बेहतर साधन है। युवाओं के अलावा खासकर लड़कियों को अवश्य इसमें पारंगत होना चाहिए। 

इनका हुआ चयन

19 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद से कुल 28 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता आराध्या पटेल, आस्था, नीतू यादव, मुस्कान, कविता, राजनंदिनी, रोशनीए तन्नु, जरीना खातून, ममता कुमारी, साक्षी कन्नौजिया, नेहा यादव, अनुष्का सिंह, राधिका कुमारी, आकृति गुप्ता का चयन किया गया। इसके अलावा रजत पदक में कामना सिंह, संजना यादव, आयुषी पांडेय, अंशिका पटेल, चयनित हुई। कांस्य पदक में सिद्धि कन्नौजिया, श्रृष्टि का चयन किया गया। 

मंचासीन अतिथि 

बालक वर्ग

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विेजेता कृष्णा साहनी, वैश, अमित कुमार, अफजल अली, कृष्णा, नूर आलम, कृष्णा चौहान, अनुराग गौड, सूरज शर्मा, रंजीत, जुबेर अहमद, करनराज विश्वकर्मा, सत्यम का चयन किया गया। इसके अलावा रजत पदक में अंकुश वर्मा, करन वर्मा, राहुल साहनी, आशीष भारती चयनित हुए। 

रहे मौजूद 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखिलेश्वर राय, कामाख्या जायसवाल रहे। इसके अलावा बलराम भट्ट, संयोजक विजय बहादुर सिंह प्रधानाचार्य, राम सिंह आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में अभिषेक कुमार विश्वकर्मा जिला सचिव, रिजवान अहमद फैजी, राहुल राय, उत्सव शर्मा, संजय सैनी, आकाश चौधरी, फराज, जुबैर अहमद, रवि चौहान आदि रहे।










संबंधित समाचार