हिंदी
महराजगंज: गुरुवार दोपहर किसान जनाक्रोश रैली को संबोधित करने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के आवास पर पहुँचे जहाँ समाजवादी पार्टी सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादते हुए जबरदस्त सम्मान और स्वागत किया।

इस क्रम में पूर्व मंत्री सुशील कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष को बुके दे कर और शाल ओढ़ाया और स्वागत सम्मान किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री के बीच आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई कि जिसे भी हाईकमान टिकट देगा उसको सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटकर चुनाव जिताने के लिए काम करेंगे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सत्यपाल यादव, किसान सिंह, चिराग खान, विमलेश पटेल, समसुद्दीन, पारस यादव, सहित सैकड़ो समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 28 February 2019, 6:38 PM IST
No related posts found.