महराजगंज: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने केक काटकर मनाया जश्न, किया रक्तदान, अखिलेश को दोबारा CM बनाने का संकल्प

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन पर सपाइयों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। कुछ नेताओं ने जिला अस्पताल जाकर रक्तदान किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

केक काटते सपा नेता और कार्यकर्ता
केक काटते सपा नेता और कार्यकर्ता


महराजगंज: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 48 वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जनपद के सपाइयों ने कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया और अखिलेश यादव के लिये दीर्घायु होने की कामना की गई। जनपद में कुछ नेताओं व कार्यर्ताओं ने ने इस मौके पर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इसके साथ ही सभी ने अगले साल 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। 

यह भी पढ़ें: HBD To Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सपाइयों में जश्न, कई कार्यक्रमों का आयोजन

अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिवस समाजवादी के जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारों, कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 गाईडलाइन का पालन करते हुए सबसे पहले  केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा अखिलेश यादव के सम्मान में गीत गाये गाये।

जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में विकास के नये आयाम छूने वाले अखिलेश यादव का जन्म दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सभी का संकल्प अखिलेश यादव को 2022 में दोबारा यूपी का सीएम बनाना है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी योजनाएं सीधे आम जनता व विकास से जुड़ी थी। अखिलेश यादव के नेतृतव में यूपी ने विकास की जिन ऊंचाईयों को छुआ, वैसा हर किसी के बस की बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि सपा सीएम के रूप में अखिलेश यादव ने 108/102 एंबुलेंस,  3 दर्जन से अधिक जनपदों का आमूलचूल परिवर्तन, जिला चिकित्सालय, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज, सड़कें, पनी, बिजली जैसे कई अनिगनित विकास के कार्य किये गये। लोहिया व जनेश्वर मिश्र समग्र ग्राम योजना के तहत गांव में इंटरलॉकिंग आरसीसी सड़कों का निर्माण कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फरेंदा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा नेता अमित चौबे कार्यकर्ताओं के साथ जिला चिकित्सालय महाराजगंज पहुंचे और वहां रक्तदान किया। अखिलेश यादव को 2022 में दोबारा सीएम बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने दावा किया कि दोबारा मुख्यमंत्री बनकर अखिलेश यादव प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखेंगे। 










संबंधित समाचार