HBD To Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सपाइयों में जश्न, कई कार्यक्रमों का आयोजन

आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस खास मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये यह साल क्यों खास है अखिलेश यादव के लिये

Updated : 1 July 2021, 11:38 AM IST
google-preferred

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 48वं जन्मदिन मना रहे है। अपने पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन के खास मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करे रहे है। इसके साथ ही तमाम नेता, पार्टी कार्यकर्ता, शुभचिंतक और अखिलेश को चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया समेत तमाम माध्यमों से शुभकामना संदेश दे रहे हैं और अखिलेश के लंबे जीवन की कामना कर रहे हैं। 

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में वृक्षारोपण करते सपा कार्यकर्ता

अखिलेश यादव का यह बर्थडे उनके खुद के लिये समेत यूपी की जनता और देश की राजनीति के लिये बेहद मायने रखती। अखिलेश यादव आज अपना जन्मदिन ऐसे मौके पर मना रहे हैं, जब उनको इसी साल में यूपी विधान सभा चुनाव लड़ना है। यूपी की सत्ता के लिये होने वाले संघर्ष से पहले अपना जन्मदिन मना रहे अखिलेश यादव यदि अगला विधान सभा चुनाव जीतते हैं तो निश्चित रूप से वे अपना अगला बर्थडे यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में मनाएंगे। आज बर्थडे के मौके पर उनके चाहने वाले भी अखिलेश यादव के लिये यही कामना कर रहे हैं कि वह अपना अगला जन्मदिन बतौर मुख्यमंत्री मनाएं।

सपा रसोई चलाकर मुफ्त भोजन कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी द्वारा कई तरह के सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपाइयों ने पूरे प्रदेश में बृहद स्तर पर आयोजन शुरू कर दिये थे। समाजवादी पार्टी सरकार में निर्मित जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई पौधे रोपे गये और प्रकृति व पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में अन्य कई गतिविधिया की गई। 

राज्य में कई जगहों पर हो रहा पौधरोपण

इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर सपाइयों द्वारा सपा रसोई भी लगाई गई है, जिसमें गरीबों समेत हर आदमी को मुफ्त भोजन मुहैय्या कराया जा रहा है। अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे यूपी में कई सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

Published : 
  • 1 July 2021, 11:38 AM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.