
महराजगंज:सोनौली कस्बे में आज बंदी की घूषणा की गई थी। बंदी को सफल बनाने के लिए सोनौली दुकानों पर कार्यरत कुछ स्टाफ एवं व्यापार मंडल के एक नेता दुकानें बंद करवा रहे थे। उनके साथ व्यापार मंडल के सलाहकार भी थे। जब व्यापार मंडल के नेता अपने सलाहकारों के साथ दुकानें बंद करवाने पहुँचे तभी वहां नारेबाजी और गहमागहमी का माहौल हो गया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: आबादी के बीच में हो रहा ईंट-भट्ठा का निर्माण.. ग्रामीणों में आक्रोश
यह भी पढ़ें: महराजगंज: जेई के आदेश पर काटी गई गांव की बिजली.. ग्रामीणों ने JE के खिलाफ खोला मोर्चा
दरअसल बंद के बावजूद सोनौली में कुछ लोग अपनी दुकानें खोल कर बैठे हुए थे। तभी दुकानें बंद करवाने आए व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरु कर दी और दुकानें बंद करवा दीं। इससे गहमागहमी का माहौल हो गया। इससे पहले की माहौल और खराब होता पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हालात को काबू में कर लिया।
Published : 6 January 2019, 4:21 PM IST
Topics : Maharajganj दो गुटो नारेबाजी बंदी महराजगंज व्यापार मंडल हंगामा