महराजगंज: जिले के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही प्रियंका गांधी आम लोगों का अभिवादन करने पहुंची तो उनका जोश देखने लायक था। लोगों ने जमकर उनके साथ सेल्फी ली। उनसे हाथ मिलाने के लिए लोगों में गजब का उत्साह था।
जनसभा में पहुंचे लोगों ने प्रियंका जिन्दाबाद के नारे से जीएसवीएस इंटर कॉलेज का मैदान गूंज उठा। उन्होंने लोगों से कहा भाजपा सरकार की नीतियों ने लोगों को परेशान कर दिया है। आपका जोश और संख्या देखकर मुझे पूरा विश्वास है कि आप कांग्रेस की ओर उम्मीद और आश से देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महराजगंज में गरजी प्रियंका गांधी.. बोली- देश के संस्थानों पर कब्जा कर रही भाजपा
इस दौरान उनके साथ अमरमणि त्रिपाठी की दोनों बेटियां तनुश्री और अलंकृता भी साथ रही। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री पांच साल की एक भी उपलब्धियां नहीं बता पा रहे हैं इसीलिए इधर उधर की बात कहते रहते हैं। यह चुनाव देश व सभी लोगों के भविष्य का है, बारीकी से सोच कर जनप्रतिनिधि व पार्टी का चुनाव करें। कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती, धरातल पर काम करती है।
उन्होंने लोगों से कहा कि आज आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस किसान बजट व विकास परक बजट बनाएगी। कांग्रेस सभी की लड़ाई लड़ना चाहती है । सरकार बदलिए व भविष्य मजबूत बनाइए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा में प्रमुख रुप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री तलत अजीज, पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह, एआईसीसी सदस्य शरदेंदु पांडेय मौजूद रहे।

