महराजगंज जिले की बड़ी राजनीतिक ख़बरः सिसवा विधान सभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव ने दिया पार्टी से इस्तीफ़ा, सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल के पक्ष में समर्थन देकर सपा में होंगे थोड़ी देर में शामिल

महराजगंज जनपद में सिसवा विधान सभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव ने दिया पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल के पक्ष में समर्थन का ऐलान किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 February 2022, 2:45 PM IST

महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ इस समय आप महराजगंज जिले की सबसे बड़ी राजनीतिक ख़बर पढ़ने जा रहे हैं। सिसवा विधान सभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। विनोद यादव  सपा गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के पक्ष में अपना समर्थन देकर थोड़ी देर में सपा में शामिल होने जा रहे हैं। 

विनोद यादव ने अबसे थोड़ी देर पहले यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अपना इस्तीफा भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने महराजगंज में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार बबलू को भी इस्तीफे की कॉपी भेजी है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वह थोड़ी देर में सपा में शामिल होंगे और सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार व संबंधित कार्यों में जुटेंगे।

विनोद यादव  द्वारा सपा गठबधन के प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल को समर्थन देने के ऐलान के बाद से सिसवा विधानसभा सीट का सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है और पूरा राजनीतिक माहौल अब सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में बनता हुआ दिख रहा है।  

विनोद यादव पिछले 30 वर्षों से राजनीति से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 23 साल कांग्रेस पार्टी के लिये कार्य किया। उन्होंने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष को लिखे इस्तीफे में कहा है कि वे कांग्रेस के क्रियाकलापों से क्षुब्ध होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का भी निवेदन किया है।  

विनोद यादव ने कांग्रेस पार्टी को दिये अपने इस्तीफे में कहा कि वह 23 सालों से तन-मन, धन से पार्टी के लिये कार्य करते रहे हैं। लेकिन पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका आर्थिक रूप से शोषण हो रहा है। जनाधार न होने के बावजूद भी कांग्रेस टिकट वितरण के नाम पर बड़ी धन उगाही का कार्य कर रही है। जिससे निष्ठावान कार्यकर्ताओं में घोर निराशा है।

विनोद यादव का त्यागपत्र

Published : 
  • 13 February 2022, 2:45 PM IST

No related posts found.