Site icon Hindi Dynamite News

Maharajganj Mahotsav: महराजगंज महोत्सव का दूसरा दिन है बेहद खास, जानिये वजह

महराजगंज जनपद में जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में चल रहे महोत्सव के आज दूसरे दिन के कार्यक्रम में जूनियर से लेकर कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Maharajganj Mahotsav: महराजगंज महोत्सव का दूसरा दिन है बेहद खास, जानिये वजह

महराजगंजः जनपद में एक से पांच अक्टूबर तक चलने  वाले महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन बेहद खास है। इसको लेकर जनपदवासियों में काफी हर्षोल्लास दिखाई दे रहा है।

जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के मैदान पर आयोजित इस महोत्सव में समूह नृत्य, एकल, के अलावा समूह नृत्य नाटक की प्रस्तुति जूनियर व सीनियर कलाकार करेंगे। वंदना से शुरूआत गणेश वंदना से होकर बी प्राक के  धमाल के बाद दूसरे दिन का समापन किया जाएगा। 

7 मिनट में कार्यक्रमों की प्रस्तुति
जूनियर व सीनियर कलाकारों को निर्धारित 3, 5 से अधिकतम 7 मिनट में ही अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देनी होगी। इन कार्यक्रमों के लिए समन्वयकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

अंगद कुमार यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय ककटहवा सदर एवं नीरज मौर्य सहायक अध्यापक लखिमा थरूवा एवं सुधाकर रौनियार झरवलिया निचलौल, आशीष सिंह सोहरौना तिवारी पनियरा, अखिलेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जूनियर वर्ग की प्रस्तुतियां 
महराजगंज महोत्सव में जूनियर वर्ग की प्रतिभाएं सबसे पहले गणेश वंदना समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगी।  इसके बाद जय हो सांग समूह नृत्य, मिक्स सांग समूह नृत्य, आपस में भाई-2 एकल, माइम समूह नृत्य, सान्वी समूह नृत्य, एकलव्य की कहानी समूह नृत्य, रामायण पर आधारित समूह नृत्य, मां तुझे सलाम समूह नृत्य, हर हर महादेव एकल, मणिपुरी सांग एकल, खेलन जात सिजिया समूह नृत्य, पोंगल सांग समूह नृत्य, महिषासुर मर्दनी समूह नृत्य की प्रस्तुति करेंगे।  

सीनियर वर्ग 
महराजगंज महोत्सव में सीनियर वर्ग की प्रतिभाएं सबसे पहले घर मोरे परदेशिया एकल, पनघट पर राधिका, तू जो बोले एकल, मिक्स सांग समूह नृत्य, महाभारत पर आधारित समूह नृत्य, जय देव गणेशाय समूह नृत्य की प्रस्तुति करेंगी। 

नाटक, गायन समेत कई प्रस्तुतियां
कलाकारों द्वारा महोत्सव में गांधी एक सोच, बाल विवाह, गांधीजी पर आधारित नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। प्रहलाद साहनी, सत्यप्रकाश, गुलाम मसौवर अली, अमर अंजन, विद्यासागर अपने गायत की प्रस्तुति देंगे। 

कार्यक्रम के लिए अपनी बारी का इंकार करते स्कूली बच्चे

स्कूल, जो करेंगे प्रतिभाग 
महोत्सव में स्मार्टी इंस्टीच्यूट, प्राथमिक विद्यालय सिरौली, आर के सनशाइन इंटर कालेज महराजगंज, पं दीनदयाल इंटर कालेज, कम्पोजिट विद्यालय सोहरौना तिवारी, विजन एकेडमी, मलवरी कान्वेंट स्कूल सिसवा, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, कंपोजिट स्कूल बागापार, सूर्यनारायण सिंह जनता इंटर कालेज भिटौली, सेंट थामस स्कूल घुघली, अमरावती देवी स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, स्टैनफोर्ड इंग्लिश स्कूल, मोहन प्रसाद चिल्ड्रेन एकेडमी, एक्सल एकेडमी, पैरामाउंट एकेडमी महराजगंज, लिटिल ब्लासम स्कूल, कंपोजिट विद्यालय बरवा फहिम, दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बागापार, मार्डन पब्लिक स्कूल, धुरुव नारायण पब्लिक स्कूल की प्रतिभाएं प्रतिभाग करेंगी। 

Exit mobile version