हिंदी
सिसवा (महराजगंज): सिसवा रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन 55079 पर चढ़ने के चक्कर में एक व्यक्ति गिर गया, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्रियों की सूचना पर उसे सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर में भर्ती कराया गया, जिसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: पांच साल की मासूम के संग दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि सिसवा स्थित सिंह गैस एजेंसी में हाकर के रूप में कार्य करने वाले घुघली निवासी 50वर्षीय चंद्रिका शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर (घुघली) जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन को पकड़ने पहुँचा, तबतक ट्रेन छूट चुकी थी। चलती ट्रेन को पकड़ने के दौरान चंद्रिका गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस घायल चंद्रिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जिसकी हालत नाजुक होने पर जिला असपताल रेफर कर दिया गया।
Published : 5 May 2018, 9:38 AM IST
Topics : गंभीर रूप से घायल चलती ट्रेन जिला अस्पताल महराजगंज सिसवा
No related posts found.