
धानी बाजार (महराजगंज): जनपद के धानी ब्लॉक अंतर्गत राप्ती नदी में मंगलवार की शाम एक युवक ने छलांग लगा दी थी। आनन-फानन में लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय गोताखोर भी जब असफल रहे तो पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम का सहयोग लिया। बुधवार की रात तक एनडीआरएफ की टीम के भी सारे प्रयास विफल साबित हुए।
यह देख युवक श्यामसुंदर गौतम (19 वर्ष) पुत्र रामविलास की बहन ने अपने भाई को नदी में तलाशने के लिए खुद छलांग लगा दी। चूंकि एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद थी तो उसे बचा लिया गया। गोरखपुर से आई बाढ़ राहत की टीम भी गुरूवार की सुबह से युवक को खोजने में जुटी है।
Published : 8 August 2024, 11:35 AM IST
Topics : Maharajganj NDRF river एनडीआरएफ टीम धानी बाजार महराजगंज राप्ती नदी