
लक्ष्मीपुर (महराजगंज): नौतनवा तहसील के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत रजापुर गांव के पास रोहिणी नदी के किनारे अमहवा घाट पर शवदाह गृह बना हुआ है। जो कटान के कारण नदी में गिरने के कगार पर है।
गांव के ग्रामीणों ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि यहां अमहवा घाट पर शवदाह गृह करीब 2 साल पहले बना है। नदी के किनारे ठोकर नहीं बनाने से कटान के कारण शवदाह गृह नदी मे ढहने के कगार पर है। गांव के लोगों ने बताया कि अगर मानक के अनुसार निर्माण किया गया होता तो ऐसी स्थिति नहीं होती।
ग्रामीणों ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि यहां दर्ज़नों गांवों के लोग शव लेकर अंतिम संस्कार को आते है,पर इस समय खुले मे अंतिम संस्कार करने को मजबूर है। यहा बैठने की भी कोई वयवस्था नहीं है जिससे लोगों को अंतिम संस्कार मे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से लोग बरसात के दिनों में भी खुले मे अंतिम संस्कार करने को मजबूर है।
Published : 5 July 2023, 7:20 PM IST
Topics : Maharajganj Nautanwa नौतनवा महराजगंज रोहिणी नदी शवदाहगृह