महराजगंज में काउंटिंग प्रारंभ, प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ी

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले में भी मतगणना प्रारंभ हो गयी है। सबसे पहले मतों की गड्डियां बनायी जा रही हैं। सुरक्षा के बेहद तगड़े इंतजान किये गये हैं। सबसे पहला रुझान 10 बजे डाइनामाइट न्यूज़ पर आएगा।

महराजगंज में मतगणना की तस्वीर
महराजगंज में मतगणना की तस्वीर


महराजगंज: जिले की दोनों नगरपालिकाओं और पांचों नगर पंचायतों में मतगणना प्रारंभ हो गयी है।

मतगणना एक चारों तहसील में अलग-अलग प्रारंभ हुई।

इस दौरान सुरक्षा के बेहद तगड़े इंतजाम किये गये हैं।

मतगणना से जुड़ी प्रमुख बातें

1. जिले की 2 नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों की काउंटिग एक साथ जिला मुख्यालय पर न होकर चारों तहसीलों में अलग-अलग हो रही है 

2. महराजगंज नगर पालिका और घुघुली नगर पंचायत की गणना सदर तहसील में हो रही है

3. सिसवा और निचलौल नगर पंचायत की गणना निचलौल तहसील में 

4. सोनौली नगर पंचायत और नौतनवा नगर पालिका की गणना नौतनवा तहसील में

5. फरेन्दा तहसील में सिर्फ एक नगर पंचायत आनंद नगर की मतगणना हो रही है

6. पहला रुझान करीब 10 बजे आप डाइनामाइट न्यूज़ पर देख सकते हैं।

7. हर जगह करीब 5 से 6 राउंड मतगणना होगी।

8. जीते हुए प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नही होगी।

9. आचार संहिता का जिले में कड़ाई से पालन होगा।

10. नतीजे घोषित होने के बाद अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने की तैयारी की गयी है।

(महराजगंज जिले में निकाय चुनाव के नतीजों को सबसे पहले और सबसे तेज जानने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप.. 9999450888 पर मिस्ड काल कर नि:शुल्क डाउनलोड करें)










संबंधित समाचार