हिंदी
महराजगंज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत समारोह के दौरान आज कई कार्यकर्ताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल, इस दौरान वहां कई जेबकतरे घुस गये, जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी हाथ की सफाई दिखाते हुए कई कार्यकर्ताओं की जेबें काट दी। सरेआम जेब कटने से अब हर कोई हैरान और परेशान है।

पॉकेटमारी की ये घटनाएं तब हुई, जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फरेंदा में अंबेडकर तिराहे पर कार्कर्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा था। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे, इसी दौरान स्वागत के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों की जेब कट गई।
पुलिस की नाक के नीचे पॉकेटमारी की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
Published : 9 January 2021, 4:51 PM IST
No related posts found.